वाशिंगटन। Joe Biden Covid Positive:अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोविड की चपेट में आ गए हैं। उनका का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया। व्हाइट हाउस ने बताया कि बाइडेन को नाक बहने, खांसी और सामान्य अस्वस्थता की समस्या हो रही है। जिसके बाद बाइडेन ने अपना लास वेगास का दौरा रद्द कर दिया है। अगले कुछ दिनों तक वह आइसोलेशन में रहेंगे।

Joe Biden Covid Positive: मीडिया को थम्स अप करते नजर आए बाइडेन

बाइडेन कुछ दिनों डेलावेयर स्थित अपने घर में आइसोलेशन में रहेंगे। 81 वर्षीय डेमोक्रेट नेता ने टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अपनी लिमोजिन कार से मीडिया को थम्स अप करते हुए नजर आए। बाइडेन ने आइसोलेशन के लिए जाने से पहले मीडिया से कहा कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।’ इसके कुछ देर बाद बाइडेन बिना मास्क लगाए अपने ऑफिशियल प्लेन की ओर जाते नजर आए।

Joe Biden Covid Positive: व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कराइन जीन-पियरे ने बताया कि बाइडेन लास वेगास में लैटिनों मतदाताओं को संबोधित करने से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति वैक्सीनेटेड और बूस्टेड हैं और उनमें कोविड के हल्के लक्षण हैं। बता दें कि बाइडेन ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा था कि यदि मुझे कोई गंभीर मेडिकल समस्या होती है तो मैं दोबारा चुनाव की उम्मीदवारी छोड़ सकता हूं। इसी इंटरव्यू के कुछ घंटों बाद बाइडेन का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।

See also  बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों पर सरकार सख्त, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और सीमा के आरटीओ जांच चौकी में बनाए जाएंगे कियोस्क जांच केंद्र, देखें पूरा आदेश

आम लोगों में बाइडेन की हेल्थ को लेकर चिंता

Joe Biden Covid Positive: बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर जनता की चिंताएं अब और बढ़ गई हैं। कई डेमोक्रेट्स ने उन्हें पद छोड़ने की सलाह दी है। एक शीर्ष डेमोक्रेट, रेप्रेजेंटेटिव एडम शिफ ने बाइडेन से “टॉर्च पास” करने की अपील की। बाइडेन ने कहा कि यदि उन्हें कोई मेडिकल समस्या होती है, तो वे चुनाव लड़ने का इरादा टाल सकते हैं। एक सर्वेक्षण के मुताबिक, लगभग दो-तिहाई डेमोक्रेट्स चाहते हैं कि बाइडेन चुनाव नहीं लड़ें।