रायपुर। CG Politics: 22 से 26 जुलाई तक चलने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष, सरकार को घेरने को तैयार है। इस बार विधायकों के लिए ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन ध्यानाकर्षण और स्थगन की सूचना देने की सुविधा रखी गई है।

CG Politics: ध्यानाकर्षण की ऑनलाइन सूचना दो घंटे पहले तक दी जा सकेगी। हालांकि इसकी जानकारी आफलाइन भी देनी होगी। बता दें कि विधानसभा के 90 प्रतिशत सदस्य ऑनलाइन ही प्रश्न पूछ रहे हैं। बता दें कि विधानसभा में कार्यवाही को पेपर लेस करने की प्रक्रिया चल रही है।

CG Politics: सरकार को घेरने कांग्रेस तैयार

विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इसकी रणनीति तैयार की गई है। वहीं विपक्ष ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कानून अव्यवस्था, बलौदाबाजार कांड, मलेरिया, डायरिया आदि मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने की रणनीति तैयार की गई है। इसके अलावा आरंग मॉब लिंचिंग, बिजली कटौती, बिजली बिल, गोठनों को बंद करने जैसे प्रमुख मुद्दे पर भी सदन में सवाल जवाब होंगे।

See also  तत्कालीन कलेक्टर के अपहरण में शामिल इनामी नक्सली रवा गंगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG Politics: इधर विपक्ष के हमलों को जवाब देने मुख्यमंत्री निवास में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों से कहा गया है कि राज्य सरकार ने पिछले छह-सात महीने में जितने भी जनकल्याणकारी काम किए हैं उनकी जानकारी रखें ताकि सदन के भीतर बेहतर बोल सकें। खासकर किसानों, महिलाओं, गरीबों, युवाओं, श्रमिकों समेत तमाम वर्ग के लिए किए गए कार्यों पर अपनी जानकारी अपडेट रखें।