मुंबई। building collapses in Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार सुबह एक तीन मंजिला इमारत अचनाक गिर गई, इमारत में रह रहे 24 परिवार के कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है।

building collapses in Mumbai: नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त कैलास शिंदे ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। शाहबाज गांव बेलापुर वार्ड की जी+3 इमारत अचानक गिर गई। इमारत में 13 फ्लैट थे। NDRF की टीमें मौके पर हैं. बचाव अभियान चल रहा है।

building collapses in Mumbai: नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त ने कहा कि, बचाए गए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि, ये 10 साल पुरानी इमारत है। जांच के बाद बिल्डिंग मालिक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

See also  Transfer News : जनसंपर्क विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, देखें लिस्ट…