बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों से नक्सलियों की कायराना करतूत लगातार जारी है इसी बीच खबर आ रही है कि जवानों ने नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया। दरअसल, जवानों ने 10 किलो का आईईडी बरामद किया। नक्सलियों ने आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम के जरिए प्लांट किया था। जवानों ने अपनी सूझ-बूझ से इसे डिफ्यूज किया।

मिली जानकारी के अनुसार, कुटरू-बेदरे मार्ग पर अम्बेली नाला के पास नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए 10 किलोग्राम का आईईडी प्लांट कर रखा था। डीमाईनिंग के दौरान थाना कुटरू, डीआरजी और बीजपुर की टीम ने आईईडी बरामद कर लिया। इसके बाद बीडीएस बीजापुर की टीम ने इसे निष्क्रिय किया।

See also  आभार रैली के दौरान नवनिर्वाचित महिला सरपंच की मौत