रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका छतीसगढ़ पहुंच गए हैं। राजधानी रायपुर के स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनोनीत राज्यपाल का स्वागत किया। छतीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्यों की थाप के साथ मनोनीत राज्यपाल का किया गया स्वागत।

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी मनोनीत राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। स्टेट हेंगर पर मनोनीत राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। बता दें कि मनोनीत राज्यपाल कल सुबह 10.15 बजे राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।

See also  छत्तीसगढ़ की विभिन्न अनुसूचित जनजातियों को जनजाति सूची में शामिल करने नेताम ने की केंद्रीय मंत्री मुंडा से भेंट