रायपुर। आईएएस महादेव कावरे ने रायपुर संभाग आयुक्त कार्यालय में आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त संभागायुक्त ने कोर्ट व कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा की और संभाग में चल रहे कार्यो की सामान्य जानकारी ली।

इस अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि कावरे वर्ष 2008 बैच के आईएएस है।

See also  बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ के इस नामी मेडिकल कॉलेज में CBI की रेड, 3 डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार