रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। बता दें कि ऐसा पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में शिव भक्तों का इस तरह से स्वागत किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों संख्या में पहुंचे शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा की। बता दें कि ये श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने पहुंचे थे।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया ने स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी साथ रहे।

See also  निर्वाचन ड्यूटी में गैरहाजिर रहने पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने की कार्रवाई