टीआरपी डेस्क। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीतयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं। लालकृष्ण आडवाणी को आज सुबह इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया।

बता दें कि आडवाणी को जुलाई के पहले हफ्ते में भी, आडवाणी को इस अस्पताल में भर्ती किया गया था और दो दिन चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में रखा गया था।

इससे पहले, आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया था और वहां रातभर रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

See also  शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पेशे से आईटी इंजीनियर