नेशनल डेस्क। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। गौरतलब है कि टीम ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया। पहले क्वॉर्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। दूसरे क्वॉर्टर में स्पेन को पेनल्टी शूट आउट मिला। इसका फायदा उठाते हुए स्पेन ने मैच का पहला गोल दाग दिया।
भारत 0-1 से पिछड़ गया था। इसके बाद दूसरे क्वॉर्टर के आखिर में भारत ने वापसी की और मिले पेनल्टी क्वॉर्टर में कप्तान हरमनप्रीत ने 30वें मिनट में गोल दागकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे क्वॉर्टर में भारत ने एक और गोल दागा। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। एक बार फिर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इसका फायदा उठाते हुए स्पेन के गोल पोस्ट को धवस्त कर दिया।
हालांकि सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी से 3-2 की हार का सामना करना पड़ा था। इससे भारत का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया है।



