नेशनल डेस्क। बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने भारी विरोध के बीच अपना इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि आज शनिवार सुबह जब छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट के परिसर को घेर लिया और उनके इस्तीफे की मांग की। इसके बाद हसन ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।

आज बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुट गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “अगर न्यायाधीश इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें भी शेख हसीना की तरह कुर्सी से नीचे खींच लिया जाएगा।”

प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश शेख हसीना के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन न्यायाधीशों ने बिना अंतरिम सरकार से पूछे शनिवार को अदालत की बैठक बुलाई थी। इस बैठक की वजह से छात्रों ने एक घंटे के भीतर न्यायाधीशों के इस्तीफे की मांग की। सुप्रीम कोर्ट के बाहर जमे छात्रों ने चीफ जस्टिस के इस्तीफे की मांग की।

See also  BIG NEWS : 14 फरवरी से फिर खुलेंगे पहली से पांचवी कक्षा तक के स्कूल, मुख्यमंत्री ने की घोषणा