नई दिल्‍ली। Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को रद्द करने से इनकार करने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। बता दें कि पिछले दिनों दिल्‍ली के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जमानत दी है।

Delhi Excise Policy Case: सीबीआई ने 26 जून को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, जब वो ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में थे। बाद में उन्हें ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी. लेकिन सीबीआई मामले में उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है, इसलिए वह जेल में ही हैं।

See also  Sex racket in spa center of Surya Mall: 3 दिन में दूसरी बार सूर्या मॉल के स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, सेंस स्पा सेंटर सील, मसाज के नाम पर हो रहा था गंदा काम