जहानाबाद। Stampede in temple: बिहार के जहानाबाद में सावन के चौथे सोमवार को बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई, करीब 50 लोग जख्मी हैं। सभी घायलों को जहानाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Stampede in temple: हादसा उस वक्त हुआ जब रविवार आधी रात को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक के लिए इकट्ठा हुए थे। रात 1.30 बजे जैसे ही मंदिर के गेट खोले गए। भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए निकल गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ में धक्का-मुक्की के कारण भगदड़ मची, जिससे कई लोग एक-दूसरे पर गिर गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज किए जाने के कारण भगदड़ की स्थिति और गंभीर हो गई।

भगदड़ के बाद पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

See also  Interesting Fact : भारत का एक शहर ऐसा भी जहां न चलता है पैसा न है कोई सरकार

Stampede in temple: स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि जल्द ही इस घटना के बारे में आधिकारिक बयान जारी करेंगे। उधर, प्रशासन ने मंदिर में भगदड़ की जांच के आदेश दिए हैं।