Adani Group

बिजनेस डेस्क। 12 अगस्त को Hindenburg Research की वजह से Adani Group के Share में भारी गिरावट आई थी। आज ग्रुप के सभी शेयर्स रिकवरी मोड में ट्रेड कर रहे हैं। आ शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप की दस कंपनियों में से नौ के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

कितना फीसदी चढ़ा स्टॉक

  • Adani Energy Solutions के शेयर में 6 फीसदी की तेजी आई।
  • Adani Total Gas के शेयर 4 फीसदी तक चढ़ गए हैं।
  • NDTV के शेयर 4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
  • Adani Green Energy के शेयर्स में 2.55 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
  • Adani Wilmar का स्टॉक 2.15 फीसदी तक चढ़ गया है।
  • ACC के शेयरों में 1.93 फीसदी की तेजी आई है।
  • Adani Power के शेयर 1.74 फीसदी तक चढ़ गए हैं।
  • Adani Ports के स्टॉक 1 फीसदी चढ़कर ट्रेड कर रहे हैं।
  • Ambuja Cements के शेयरों में 0.43 फीसदी की तेजी आई है।
  • आज अदाणी ग्रुप की मुख्य कंपनी Adani Enterprises के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
See also  कर्नाटक में बनेगा देश का पहला खिलौना क्लस्टर, 'वोकल फॉर लोकल' के अनुरूप खिलौना निर्माण को मिलेगा बढ़ावा

सोमवार को इंट्रा-डे ट्रेड में अदाणी ग्रुप के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च आरोप लगाया कि सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति ने बरमूडा और मॉरीशस में अस्पष्ट ऑफशोर फंडों में निवेश किया था। इस संस्था का विनोद अदाणी द्वारा फंडों को राउंड-ट्रिप करना और स्टॉक की कीमतें बढ़ाना के लिए इस्तेमाल किया गया।

हिंडनबर्ग ने शनिवार को आरोप लगाया कि सेबी चेयरपर्सन बुच ने अदाणी ग्रुप के खिलाफ आरोपों की गहन जांच करने से रोका है। हिंडनबर्ग के इस आरोप का बुच और अदाणी ग्रुप ने कड़ा खंडन किया। सेबी चेयरपर्सन बुच और उनके पति ने एक स्टेटमेंट जारी की। इस स्टेटमेंट में कहा गया कि हिंडनबर्ग सेबी और हमारे चरित्र हनन की कोशिश कर रहा है।