मेष राशि: मेष राशि के लिए आज कुंभ राशि का चंद्रमा मिलाजुला प्रभाव देने वाला रहेगा। आप आज साहसिक फैसला लेते हुए काम करेंगे और आप में जोश उत्साह भी बना रहेगा जिससे आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको आज काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नौकरी में आज किसी अधिकारी से आपका मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। लंबे समय आपका कोई रुका काम भी आज पूरा होगा।

वृषभ राशि : आज का दिन वृषभ राशि के जातको के लिए करियर कारोबार के मामले में अनुकूल रहेगा। नौकरी में आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल भी बना रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। रात का समय आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और सैर-सपाटे में बिताएंगे। पिता और पैतृक संपत्ति का आपको लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी पर कंट्रोल करें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आपकी राशि से भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपका दिन आज लाभ दिलाने वाला रहेगा। कारोबार में आपकी आज अच्छी कमाई होगी। संतान पक्ष से आज आपको सहयोग और खुशी मिलेगी। आपके बच्चे बीमार चल रहे हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो आज इसमे आपको सफलता मिलेगी। आप अपने काम को लेकर कुछ नई योजना बनाएंगे जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा, लेकिन बेवजह के खर्चे से आपको बचना होगा।

कर्क राशि : आज कर्क राशि के सितारे बता रहे हैं कि, आपको आज विरोधी और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में भी आपको आज जोखिम लेने से बचना चाहिए। वैसे आज धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी प्लान बना सकते हें। भौतिक सुख सुविधाओं के साधनों पर आपका धन खर्च होगा। आप आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनको आज उपचार और परहेज का खास ध्यान रखना होगा क्योंकि परेशानी बढ़ सकती है।

See also  रामनवमी 2026: 27 मार्च को बन रहा है महानवमी का अद्भुत संयोग; घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, बरसेगी प्रभु श्रीराम की असीम कृपा

सिंह राशि : आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए कारोबार में नए अवसर लेकर आ रहा है। आपको आज कमाई के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति आज आपकी मजबूत होगी। छात्रों को आज शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी आप आज कुछ नया सीखने के लिए किसी कोर्स में दाखिला भी ले सकते हैं। आज शाम के समय आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और उसमें भी आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से अनुकूलता प्राप्त होगी। आज आज विदेशी क्षेत्र से लाभ पा सकते हें। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा।

कन्या राशि : आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए करियर में सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और वर्चस्व बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आपकी योजना आज सफल होगी और कमाई से मन आनंदित होगा। लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी की सेहत का भी आज आपको ध्यान रखना होगा इनकी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज महत्वपूर्ण काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें नहीं तो दिक्कत होगी।

तुला राशि : तुला राशि के लिए आज का दिन लव लाइफ के मामले में सुखद रहने वाला है। अगर आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज इसमें सफलता मिलेगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बना रहेगा। आपको आज प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपको आज किसी समारोह में भाग लेने का भी अवसर प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले जातकों को अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढेगा। आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। महिलाओं को आज मायके के संबंधियों से बातचीत में संयम रखना चाहिए नहीं तो कहासुनी हो सकती है।

See also  Horoscope 22 November 2023 : इन राशि वालों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन, बड़े बदलावों के लिए रहें तैयार, जानें क्या कहते है आपके सितारें

वृश्चिक राशि : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राशि स्वामी मंगल की कृपा से लाभकारी रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है और आपको अपने व्यापार में भी आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा सफल रहेगी और आप लाभ पाएंगे। आज आपकी मुलाकात किसी बड़े अधिकारी या वरिष्ठ व्यक्ति से हो सकती है जिनसे आपको लाभ मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही बाधा समाप्त होगी और घर में शुभ कार्य का संयोग बनेगा।

धनु राशि : धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी रुचि आज शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति में रहेगी। आप आज किसी बात को लेकर गहन चिंतन में भी रहेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनको आज प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। आपको आज परिवार में भाई बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज किसी सामाजिक कार्य में सहभागी बन सकते हैं। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है। नौकरी में आज आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा।

मकर राशि : मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि,आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आपको यश और सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके शत्रुओं का पराभव होगा। व्यापार में आज किसी भी तरह के लेनदेन में सावधानी बरतें, नहीं तो आपका पैसा कहीं अटक सकता है। आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता आज आप पर हावी हो सकती है। नौकरी आज नए अवसर मिलेंगे, जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं आज उनको अच्छी खबर मिल सकती है।

See also  Horoscope 13 April 2025 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक का राशिफल 

कुंभ राशि : आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपके पुराने और रुके हुए कार्यों के पूरा होने की प्रबल संभावना है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और परिवार में बड़े भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात साबित करने में सफल रहेंगे। आपको आज कुछ रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। लेकिन भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेंगे तो नुकसान होगा। आज शाम को आपको किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मन में शुभ भाव जाग्रत होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

मीन राशि : मीन राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति का मौका मिलेगा और परिवार में आज संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं। व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ बढने से आपको खुशी मिलेगी। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें और बाहरी खान पान से बचें नहीं तो उदर रोग संबंधी समस्या हो सकती है। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। आपको आज शुरू किए गए काम में सफलता मिलने वाली है।