रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी को लेकर आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और पुलिस के उच्च अधिकारी मौजूद हैं। बैठक का उद्देश्य केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे से पहले दिए गए निर्देशों की समीक्षा करना और सुरक्षा तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करना है।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री नक्सल मोर्चे को लेकर सात राज्यों के पुलिस महानिदेशक (DGP) और मुख्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे। उनके आगमन से पहले, आज की बैठक में पुलिस के उच्च अधिकारी मुख्यमंत्री के समक्ष सुरक्षा व्यवस्थाओं और नक्सल मोर्चे पर किए गए उपायों का प्रस्तुतीकरण दे रहे हैं। इस बैठक में नक्सल मुद्दों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जा रही है, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

See also  Jammu Kashmir Article 370, 35A पर क्या कहा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने