कोलकाता। Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में नए खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि पीड़िता की मौत गला घोंटने से हुई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के शरीर पर 16 चोट के निशान पाए गए, जिनमें से 9 बेहद गंभीर थे। सभी चोटें मौत से पहले की थीं। रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है, और पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने के सबूत मिले हैं। आज, 21 अगस्त को, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली अपनी पत्नी डोना के साथ कोलकाता में डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

शरीर पर मिले थे खरोंच के निशान

पीड़िता के गले, नाक, होंठ, गर्दन और घुटनों पर खरोंच के निशान मिले थे। सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में आंतरिक चोटें भी पाई गईं। घटना को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें एक से अधिक व्यक्ति शामिल थे। यह मामला सिर्फ रेप का नहीं बल्कि गैंगरेप का है। अब कोलकाता गैंगे रेप केस (Kolkata gang rape case) से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। इस मामले में कई गवाहों को भी सामने लाया जा रहा है।

See also  रायपुर समेत इन तीन शहरों में लगेंगे स्मॉग टॉवर, चौक-चौराहों पर होंगे एयर प्यूरीफायर

Kolkata Rape Murder Case: इस मामले में आज कोलकाता हाईकोर्ट आरजी कर अस्पताल में 14 अगस्त को हुई हिंसा के मामले की सुनवाई करेगी। पिछली सुनवाई 16 अगस्त को हुई थी, जिसमें मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणानम ने राज्य सरकार और पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने पूछा था कि जब 7 हजार की भीड़ अस्पताल में तोड़फोड़ करने आई तो पुलिस क्या कर रही थी?