रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। होटल में पुलिस ने दबिश देकर कमरा नंबर 311 में जुआ खेलते 9 जुआरिओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 4 लाख 7 हजार नगदी और ताशपत्ती भी जब्त की है।

इनके खिलाफ मामला हुआ दर्ज

बता दें कि पूरा मामला सरस्वती नगर थाना इलाके का है, जहां होटल मालिक समेत जुआरी संजय तखतानी, प्रभात मलंग, राजेश मनधानी, सुनील पंजवानी, तरुण, अमित जैन, दिनेश मोटवानी, राकेश इडवानी, मनोहर मंधानी पर छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जुआ और सट्टे पर लगाम करने के लिए समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी कड़ी में ये जानकारी हाथ लगी और होटल पिकाडली में दबिश दी गई।

See also  This BJP Leader Was Summoned In The RSS Meeting- बीजेपी नेता तलब, बनाएंगे मिशन 2023 पर रणनीति