रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हर माह दुष्कर्म के करीब 17 मामले आ रहे हैं। अपराध विश्लेषण विभाग जिला रायपुर द्वारा जारी किए गए पिछले 6 माह के आंकड़ों के अनुसार 2024 में फरवरी माह से जुलाई माह तक दुष्कर्म के 104 मामले आए हैं। हालांकि पिछले साल 2023 की तुलना में बलात्कार के मामलों में 10 फीसदी कमी आई है।

ऐसे में सवाल उठता है कि जब छत्तीसगढ़ की राजधानी में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो पूरे प्रदेश की महिलाओं का क्या हाल होगा। दरअसल पिछले 6 माह में दुष्कर्म के 104 मामलों के अलावा 71 ऐसे मामले हैं जो छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न से जुड़े हैं।

पुलिस द्वारा राजधानी रायपुर के लिए जारी डेटा के अनुसार राजधानी में पिछले साल की तुलना में नशे का कारोबर भी बढ़ा है। दरअसल शहर में एनडीपीएस के तहत पिछले 6 माह में कुल 9211 मामले दर्ज किए गए है। जिसमें मार्च माह में सबसे ज्यादा कुल 2016 मामले सामने आए हैं। वहीं अगर 2023 की बात करें तो फरवरी माह से जुलाई 2023 तक कुल 8454 मामले ही दर्ज किए गए थे। अतः शहर में नशे के मामलों में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ये वो मामले हैं जो पुलिस में दर्ज है।

See also  CG NEWS : कानन पेंडारी जू में वायरस से बाघ की मौत, दो मादा शावक की हालत गंभीर

दुष्कर्म के आंकड़े (2024)

फरवरी- 14
मार्च- 20
अप्रैल- 21
मई- 15
जून- 18
जुलाई- 16

कुल मामले- 104

NDPS के तहत दर्ज मामले

फरवरी- 1891
मार्च- 2016
अप्रैल- 1537
मई- 1339
जून- 1165
जुलाई- 1263

कुल मामले- 9211