नई दिल्ली। Arvind Kejriwal resignation: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज, सोमवार(17 सितंबर को) अपने पद से इस्तीफा देंगे। केजरीवाल ने 11:30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद केजरीवाल 4:30 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

Arvind Kejriwal resignation: सूत्रों के अनुसार, आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सुनीता केजरीवाल में से किसी एक को अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उम्मीद है कि इस सप्ताह नए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी हो जाएगा। केजरीवाल का इस्तीफा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इससे दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होगा।

इस्तीफे के बाद क्या करेंगे केजरीवाल

Arvind Kejriwal resignation:मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद केजरीवाल का पूरा ध्यान हरियाणा विधानसभा चुनाव पर रहेगा। वे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बने रहेंगे। कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना खत्म होने के बाद आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल हरियाणा के सिरसा जिले के सिवानी गांव के रहने वाले हैं, इसलिए वहां उनका विशेष प्रभाव है। इसके बाद उनका ध्यान झारखंड और महाराष्ट्र के चुनावों पर भी रहेगा।

See also  Jammu and Kashmir CM Oath: जम्मू-कश्मीर सरकार का शपथ समारोह आज, थोड़ी देर में CM उमर अब्दुल्ला सहित 8 मंत्री लेंगे पद की शपथ, राहुल-प्रियंका भी रहेंगे मौजूद