दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के कायराना करतूत लगातार जारी है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा और नारायणपुर में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। दोनों तरफ से रूक-रूककर फायरिंग हुई और मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया और सभी के शव समेत एके-47 जैसे आधुनिक हथियार बरामद किए।

गौरतलब है कि, 3 अक्टूबर को जिला नारायणपुर-दंतेवाड़ा से डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी थाना ओरछा और बारसूर क्षेत्र के ग्राम गोवेल, नेंदूर, व थुलथुली की ओर सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान 4 अक्टूबर 12ः30 से 1 बजे के बीच नेंदूर-थुलथुली के जंगल में पुलिस पार्टी को देख जंगल में छुपे नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग हुई। इस दौरान जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया और सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही मौके से AK-47, INSAS, SLR सहित कई अन्य हथियार भी बरामद किया है।

See also  ENCOUNTER BREAKING: फोर्स ने गढ़चिरौली में मार गिराए 13 नक्‍सली, ऑपरेशन जारी, सुबह से घात लगाए जवानों की मिली बड़ी सफलता

वहीं, मुठभेड़ में जवानों को मिली बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने सराहा है। साथ ही जवानों के हौसले और अदम्य साहस को नमन किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने X पर लिखा- जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।