रायपुर। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे है तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 15 अक्टूबर को एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में निजी सिक्योरिटी, बैंकिंग, मार्केटिंग, बैंक, होटल, शिक्षण, और हॉस्पिटल सेक्टर में 2500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

जॉब फेयर का आयोजन स्थल:

इस मेगा जॉब फेयर का आयोजन रायपुर के शासकीय छत्तीसगढ़ कॉलेज बैरन बाजार में किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार इस आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

उपलब्ध पदों में शामिल हैं:

  • सिक्योरिटी गार्ड (महिला/पुरुष)
  • सुपरवाइजर
  • आर्म गार्ड
  • सेल्स ऑफिसर
  • कस्टमर सर्विस
  • मैनेजर
  • एजेंट
  • सर्वेयर
  • कम्प्यूटर ऑपरेटर
  • एकाउंटेंट
  • प्रोग्रामर
  • ट्रेनर
  • नर्सिंग स्टाफ
  • बैंक ऑफिस स्टाफ
  • वेटर, मैनेजर, आदि।

शैक्षणिक योग्यता:

इस जॉब फेयर में 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई.टी.आई., डिप्लोमा धारक, और अन्य योग्यता वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर के दूरभाष नंबर 88178 38877, 93408 24105 और 79991 00525 पर कॉल कर अधिक जनकारी प्राप्त कर सकते है।

See also  हसदेव अरण्य को बचाने सर्व आदिवासी समाज भी उतरा सड़कों पर, किया NH130 पर चक्काजाम

नोट: इस मेगा जॉब फेयर में शामिल होने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए आप http://surl.li/xdfupq इस लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है, इसके अलावा पोस्टर में दिए क्यूआर कोड को स्कैन कर आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।