नई दिल्ली/मुंबई। Ratan Tata: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब नहीं रहे। उनका 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा ने बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। यहां उन्हें कुछ दिन पहले उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से भर्ती कराया गया था। बुधवार रात ही उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया गया।

Ratan Tata: रतन टाटा की अंतिम यात्रा उनके कोलाबा स्थित घर से NCPA के लिए रवाना हो गई है। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा गया है, यहां गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

See also  काम की खबर : कल से बदल जाएंगे कई जरूरी नियम, जानिए आपकी जेब पर इनका कैसे पड़ेगा असर