रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए दिवाली से पहले एक अहम फैसला लिया है। अब उन्हें हर महीने की 1 तारीख को वेतन मिलेगा, जो पहले 7 तारीख को दिया जाता था। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी नगरीय निकायों को आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, राज्य के सभी नगरीय निकायों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि अफसरों और कर्मचारियों का वेतन अब 1 तारीख को ही सुनिश्चित रूप से दिया जाएगा, जिससे उन्हें समय पर आर्थिक लाभ मिल सके और त्योहारों का आनंद बेहतर तरीके से मना सकें।

See also  आदेश जारी... शुक्रवार से प्रदेश में खुल रहे हैं सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स