GST Collection May 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हुए बेहतर कारोबार का असर राज्य के जीएसटी राजस्व पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के सितंबर महीने में राज्य को 1073.97 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

इस वित्तीय वर्ष में जीएसटी संग्रह में लगातार वृद्धि हो रही है। सितंबर 2024 में छत्तीसगढ़ एसजीएसटी से 614.35 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के आवंटन से 459.62 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे कुल मिलाकर सितंबर में जीएसटी एक्ट के तहत राज्य को 1073.97 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

वहीं, सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ एसजीएसटी से 625.29 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के आवंटन से 339.19 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार, पिछले वर्ष की तुलना में सितंबर 2024 में जीएसटी में 109.49 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है, जो 11 प्रतिशत की ग्रोथ को दर्शाता है।

See also  छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस में शामिल होंगे देशभर के वैज्ञानिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ, राजधानी में 25 व 26 मार्च को होगा आयोजन

छह महीने में 7190 करोड़ का संग्रह

वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में राज्य को जीएसटी के तहत 7190.26 करोड़ रुपये मिले, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच छत्तीसगढ़ एसजीएसटी से 4242.39 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के आवंटन से 2947.87 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।