कोरबा। SECL की कुसमुंडा खदान में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह ने शुक्रवार देर रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर SECL और त्रिपुरा रायफल्स के अधिकारी पहुंचे और कुसमुंडा थाना पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि जवान आजाद सिंह पारिवारिक विवाद से तनाव में थे। उनके साथियों ने मौत से पहले फोन पर बातचीत की थी, जिसमें जवान ने अपनी परेशानियों का जिक्र किया था। दोस्तों से बात करने के बाद जवान ने खुद को कोल स्टाफ नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली।

See also  उपराष्ट्रपति वैंकेय्या नायडू के साथ रामविचार नेताम कोमोरोस की यात्रा में, आदिवासियों के विषय पर रखी अपनी बात