गरियाबंद/रायपुर। Accident: घने कोहरे की वजह से देवभोग से रायपुर जा रही यात्री बस मंगलवार सुबह नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

Accident: जानकारी के अनुसार, महेश बस सर्विस की बस देवभोग से रायपुर आ रही थी. रास्ते में घने कोहरे की वजह से पथरी नाला के पास मोड़ पर बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे।

Accident: जिनमें से 10 यात्रियों को चोट आई है। दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है. घायलों को मैनपुर लाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौक पर पहुंच गई है।

See also  Bengal Assembly Elections: ओवैसी के हैदराबादी दांव से टीएमसी चारों खाने चित, हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी से गठबंधन का ऐलान