टीआरपी डेस्क। कभी-कभी हमारे मन में ऐसे सवाल उठते हैं जिनके सही जवाब हमें नहीं मिल पाता है। हमारे आसपास कई ऐसे शब्द होते हैं, जिनका लोग अक्सर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका असली अर्थ नहीं जानते। उदाहरण के लिए, आपने देखा होगा कि ‘हजार’ को ‘K’ से दर्शाया जाता है, खासकर सोशल मीडिया पर। जैसे, यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 300K या 500K के रूप में दिखाई देती है।

आजकल, सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स और दस्तावेजों में ‘हजार’ को ‘K’ से लिखा जाता है, जैसे 10,000 को 10K। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ‘K’ का अर्थ क्या है?

‘K’ का अर्थ ‘किलो’
असल में, ‘K’ अक्षर ‘किलो’ का संक्षिप्त रूप है। विज्ञान में ‘किलो’ का मतलब 1000 होता है। जैसे 1000 ग्राम को 1 किलोग्राम और 1000 मीटर को 1 किलोमीटर कहते हैं। इसलिए, 1000 को ‘K’ से दर्शाना एक अंतरराष्ट्रीय मानक है।

इसका सबसे आम उदाहरण सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। यदि किसी वीडियो को 25,000 बार देखा गया है, तो उसे 25K के रूप में दिखाया जाता है। जब संख्या 1 लाख (1M) को पार करती है, तो उसे मिलियन में दर्शाया जाता है।

See also  सड़क पर मवेशी छोड़ने वाले 7 मालिकों पर FIR दर्ज, मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील

तो अगली बार जब आप ‘K’ देखें, याद रखें कि यह सिर्फ ‘किलो’ का छोटा रूप है, जो हजार को दर्शाता है।