रायपुर। महिलाओं को महतारी वंदन की 9वीं किश्त जारी हो गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दिवाली से पहले ट्रांसफर किया है।

बता दें दो दिवसी छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों इस बार प्रदेश की सत्तर लाख महलाओं को दीवाली पर्व के ठीक पहले सौगात मिली है। राष्ट्रपति ने पुरखौती मुक्तांगन में हुए कार्यक्रम स्थल से बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की राशि जारी की।

बात दें कि यह योजना की 9वीं किश्त है। दीवाली के त्यौहार के मद्देनजर प्रदेश की महिलाओं को नवम्बर महीने की राशि अक्टूबर में ही जारी कर दी गई है।

See also  CGBSE 10th-12th Result : 12 वीं में जिज्ञासु ने हासिल किया पहला पायदान, 10 वीं में तीन स्टूडेंट्स ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट…