BJP

नेशनल डेस्क। भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी इस सूची में 40 स्टार प्रचारक बनाए गए है।

जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

See also  India US Defence Deal: अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदेगा भारत, 32,000 करोड़ रुपए के Defence Deal पर हस्ताक्षर