टीआरपी डेस्क। राजस्थान में सीकर जिल के लक्ष्मणगढ़ में निजी बस पुलिया से टकरा गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। 35 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। सभी को उपचार के लिए लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पताल ले जाया गया। जहां से 7 की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया।

हादसा लक्ष्मणगढ़ में पुलिया के नजदीक मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब हुआ। बस सालासर से नवलगढ़ जा रही थी। हादसा सालासर से 68 किमी दूर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बस को लक्ष्मणगढ़ पुलिया से बायीं तरह से जयपुर-बीकानेर रोड की ओर जाना था। तेज रफ्तार में होने के कारण बस पूरी तरह घूम नहीं सकी और सीधे पुलिया से टकरा गई। बस का आगे का 3 से 4 फीट का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पुलिया की दीवार से टकराई और ड्राइवर साइड का पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और एक-एक कर सभी को नजदीकी लक्ष्मणगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

See also  Khalistani terrorist: पाकिस्तान में मरा भिंडरावाले का भतीजा खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे, लुधियाना कोर्ट बम धमका केस में था आरोपी

मौके पर उपस्थित लोगों ने निजी वाहनों और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ।