टेक डेस्क। लग्जरी कार निर्माता Mercedes Benz भारतीय बाजार में एक और पावरफुल कार लॉन्च करने के लिए तैयार है। Diwali 2024 के बाद, 12 नवंबर को Mercedes-Benz AMG C 63 S E को आधिकारिक रूप से पेश किया जाएगा। आइए जानें इस कार में क्या खास फीचर्स होंगे और इसकी संभावित कीमत क्या होगी।

दमदार इंजन और हाइब्रिड पावर

नई AMG C 63 S E में 2-लीटर का चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 475 हॉर्सपावर और 680 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करेगा। इसके साथ रियर-माउंटेड हाइब्रिड मोटर है, जो अतिरिक्त 203 हॉर्सपावर देती है। 9-स्पीड मल्टी-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम इसे 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड तक पहुंचने में केवल 3.3 सेकेंड लगते हैं।

फीचर्स की झलक

Mercedes ने AMG C 63 S E में कई आकर्षक फीचर्स को शामिल किया है। इनमें LED लाइट्स, 20 इंच अलॉय व्हील्स, कार्बन फाइबर डिटेलिंग, MBUX, नई AMG परफॉर्मेंस सीट्स, AMG ग्राफिक्स और एएमजी परफॉर्मेंस स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं।

See also  Vande Bharat Sleeper Train : दिसंबर से पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन! यात्रियों को मिलेंगी ये 11 नई सुविधाएं…

संभावित कीमत

भारत में इस नई कार की कीमत 1.5 से 2 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद यह कार Audi RS5 जैसी प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देगी।