रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और अराजकता को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। भाजपा ने प्रदेश में अपराध की बढ़ती घटनाओं के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि जहां भी तनाव और अपराध की घटनाएं हो रही हैं, उनके पीछे कांग्रेस का हाथ है।

भाजपा का ने लगाया आरोप कांग्रेस फैला रही अराजकता

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश को अशांति में धकेलने के लिए षड्यंत्र रच रही है। देव ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रदेश और देश को अराजकता में झोंकना है और लोकतांत्रिक सरकारों को अस्थिर करना है। उन्होंने दावा किया कि दामाखेड़ा की घटना में भी अपराधी कांग्रेस पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता निकला, जिसका उल्लेख प्रकाशमुनि साहब ने अपने फेसबुक पोस्ट में किया है।

See also  CG News : बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर! आबकारी विभाग में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

कांग्रेस का पलटवार: भाजपा की नाकामी पर ताली बजा रहे हैं अध्यक्ष

कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों का कड़ा जवाब दिया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार पूरी तरह विफल है। राजधानी में चार दिनों में नौ हत्याएं हो चुकी हैं और अपराधी निडर होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शुक्ला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष सरकार की नाकामी पर ताली बजा रहे हैं, जबकि विपक्ष कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाता रहा है।