रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन खत्म होने के बावजूद रेल यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए 15, 16 और 17 नवंबर को ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के तहत बॉक्स पुशिंग और रिलीविंग गर्डर लॉन्चिंग जैसे कार्य किए जाएंगे। इसी कारण रेलवे ने इन तारीखों में 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
रद्द होने वाली गाड़ियां:
15 नवंबर, 2024 को गाड़ी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
15 नवंबर, 2024 को गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू रद्द रहेगी।
15 नवंबर, 2024 को गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
15 एवं 16 नवंबर, 2024 को गाड़ी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
16 नवंबर, 2024 को गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
17 नवंबर, 2024 को गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
17 नवंबर, 2024 को गाड़ी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
18 नवंबर, 2024 को गाड़ी संख्या 08276 जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
18 नवंबर, 2024 को गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।


