रायपुर। मदिरा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है, उन्हें अब अपनी मनपसंद ब्रांड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आबकारी विभाग ने एक मोबाइल ऐप मनपसंद लॉन्च किया है, जिसके जरिए शराब के शौकीन राज्य के किसी भी शराब दुकान में अपने ब्रांड की शराब का लाइव स्टॉक देख सकते हैं। इतनी ही नहीं, वे शराब की कीमत भी ऐप पर देख सकते हैं।

एनआईसी ने इस ऐप को डेवलप किया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। आबकारी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि ऐप के माध्यम से मदिरा प्रेमियों को एक बड़ी सुविधा मिलेगी।

See also  CG Assembly Election 2023 : सुरक्षाबलों की 25 से अधिक कंपनियां छत्तीसगढ़ पहुंंची, नक्सल प्रभावित जिलों की सुरक्षा में तैनात होंगे 10 हजार से अधिक जवान