रायपुर। CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते तीन दिनों से रात का तापमान लगातार गिर रहा है। इस सीजन में पहली बार गुरुवार को राजधानी रायपुर में रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

CG Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस समय प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

CG Weather Update:उत्तर पूर्वी राज्यों में बर्फबारी का असर

उत्तर पूर्वी राज्यों में बर्फबारी शुरू होने का असर प्रदेश के मौसम पर भी दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में, रात का तापमान 3 डिग्री और दिन का तापमान 2 डिग्री तक गिरा है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश का रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है।

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट का दौर रुक गया था। लेकिन अब विक्षोभ का असर कम होने के बाद फिर से पारा नीचे गिरने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में तापमान तेजी से घटने की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अभी और चढ़ेगा पारा, तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना…