रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनके हाथ और पैर में मामूली चोटें आई है। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना कवर्धा से लौटते समय सिमगा-बेमेतरा के बीच हुई, जब वे रायपुर की ओर आ रहे थे। उनके साथ कार में बैठे पीएसओ और एक अन्य सदस्य को चोट लगी है। फिलहाल उन्हें रामकृष्ण अस्पताल ले जाया जा रहा है।

See also  माघ माह की सप्तमी तिथि पर हुआ था मां नर्मदा का अवतरण, इस दिन करें स्नान, दान