नई दिल्ली। Trusted Most in India: भारत के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आम लोग डॉक्टरों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं जबकि टीवी समाचार एंकरों पर सबसे कम। वैश्विक बाजार अनुसंधान और विश्लेषण फर्म ‘इप्सोस’ के पेशेवरों पर भरोसे के बारे में ताजा सर्वे में यह खुलासा हुआ है।

Trusted Most in India: इप्सोस ने दुनिया के 32 देशों में सर्वे कर भरोसा सूचकांक जारी किया है जिसमें भारत भी शामिल है। भारत में इस सर्वे के लिए अलग-अलग वर्गों के 2200 लोगों से साक्षात्कार कर नतीजा निकाला गया।

भारत में भरोसे का आंकड़ा (प्रतिशत में)

डॉक्टर-57
सशस्त्र बल, शिक्षक – 56
वैज्ञानिक – 54
जज – 52
बैंकर – 50
सेवारत कर्मचारी – 47
टैक्सी चालक -46
वकील, पत्रकार – 43
राजनेता – 31
मंत्री, पुलिस – 28
धार्मिक नेता – 27
विज्ञापन प्रबंधक, टीवी एंकर – 25

See also  तबादलों से हैं असहमत तो पिंगुवा कमेटी को दें आवेदन होगी सुनवाई