प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले…भूपेश सरकार ने बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत खाते में जमा किए 1777.59 करोड़ रुपये

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 6.76 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है।

राज्य में अब तक 1.44 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 1288 करोड़ 55 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

अधिकारियों ने बताया कि 22 नवम्बर को 24602 किसानों से 1.22 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। इसके लिए 25840 टोकन जारी किए गए थे।

See also  Kalinga University organized an informative industrial visit for students of the faculty of science