लातेहार। jharkhand police encounter: झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सिकित-बंदुआ के बीच सोमवार देर रात पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों के कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। लातेहार एसपी गौरव ने घटना की पुष्टि की है।

jharkhand police encounter:जानकारी के मुताबिक पुलिस को मनिका और हेरहंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित सिकित-बंदुआ गांव के बीच जंगली इलाके में नक्सलियों के जमा होने की सूचना मिली थी। नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

jharkhand police encounter: सूचना के बाद पुलिस टीम जैसे ही नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंची, उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी और भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी।

jharkhand police encounter: वहीं इस मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। साथ ही इस घटना के बाद पुलिस ने मौके से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। अभी भी पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

See also  TRP विशेषः दुनिया के ऐसे सबसे खतरनाक वायरस, जिन्होंने कोरोना से पहले मचाई थी जमकर तबाही, जानिए इनके बारे में...