रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में जमीन को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया है। कांग्रेस के एक पार्षद और उनके सहयोगी पर जबरन जमीन कब्जा करने और धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने FIR दर्ज की है। पंडरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद पार्षद और उनके साथी दिनेश राठौर के खिलाफ FIR दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक, योगेश वार्ष्णेय नामक व्यक्ति से आरोपियों ने 5 में 2012 को जमीन खरीदने का सौदा किया था। यह जमीन शंकर नगर इलाके में विधानसभा रोड पर स्थित है। सौदे की शर्तों के तहत आरोपियों ने 45 लाख रुपए पीड़ित को दिए गए। हालांकि बाद में जमीन के ऊपर से हाई टेंशन वायर जाने की बात बोलकर सौदा कैंसल हो गया और पैसे वापस ले लिए गए।

जमीन पर किया कब्जा और बाउंड्री वॉल निर्माण

समय बीतने के बाद जब पीड़ित योगेश अपने जमीन पर गया तो उसने देखा कि वहां पर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है। जब योगेश ने आपत्ति जताई तब दिनेश ने जमीन को कामरान अंसारी को बेचना बताया। हालांकि अंसारी ने भी जमीन खरीदने की बात कही। इस मामले में पंडरी थाने में शिकायत की गई लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई तो कोर्ट के माध्यम से पीड़ित ने FIR दर्ज करवाई है।

See also  रायपुर: 15 जून तक रोजाना नल खुलने के समय बिजली रहेगी बंद