LPG Price Hike: नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। दिसंबर 2024 की पहली तारीख से 19 किलो वाला कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। अच्छी बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LPG Price Hike: बता दें कि कमर्शियल रसोई गैस के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। हालांकि यह लगातार पांचवां महीना है जब कीमतें बढ़ाई गई हैं। नवंबर में 19 किलो वाला सिलेंडर 62 रुपए महंगा हुआ था। 1 अक्टूबर को कीमत 1740 रुपए प्रति सिलेंडर थी।

See also  सावधान! घर वाला सिलेंडर होटल में दिया तो खैर नहीं, केंद्र ने राज्यों की सरकार को छापेमारी के दिए सख्त निर्देश