कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के रह रहे 24 लोगों की पहचान की है। ये लोग होटलों और ढाबों में अवैध रूप से रह रहे थे। अब तक कुल 39 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कवर्धा में 13 और चिल्फी में 2 संदिग्ध मिले थे। कवर्धा पुलिस अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक सघन अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने BNSS की धारा 128 के तहत कार्रवाई की है। साथ ही पुलिस ने होटल और ढाबा संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वे अवैध रूप से रहने वाले लोगों को अपने स्थानों पर न ठहराएं।

See also  Bharatmala Compensation Scam: ED के छापे में मिले 66 लाख नकद और 37 किलो चांदी, डिजिटल सबूत बरामद