मुंबई/नागपुर। Maharashtra Cabinet expansion: महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार रविवार 15 दिसंबर को राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में होगा। यह शीतकालीन सत्र से ठीक एक दिन पहले आयोजित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, करीब 30-32 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा कोटे से 20-21 मंत्री, शिवसेना (शिंदे गुट) से 11-12 और एनसीपी (अजित पवार गुट) से 9-10 मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

बता दें कि 5 दिसंबर को मुंबई में देवेंद्र फडणवीस ​​​ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत कुल 43 सदस्य हो सकते हैं।

Maharashtra Cabinet expansion: बीजेपी के पास रहेगा गृह मंत्रालय

भाजपा और शिवसेना के बीच गृह मंत्रालय को लेकर चर्चा चल रही थी। शिवसेना ने एकनाथ शिंदे के कद को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय की मांग की थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, भाजपा इसे अपने पास रखेगी। गृह मंत्रालय समेत कई अहम विभाग भाजपा के हिस्से में आने की संभावना है।

See also  Weather Update : देशभर में मौसम का दोहरा रूप! कहीं मानसून की दस्तक, तो कहीं लू का कहर जारी, इन 29 राज्यों को विभाग ने किया अलर्ट

Maharashtra Cabinet expansion: महा-युति की विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत

20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट)-एनसीपी (अजित पवार गुट) के महा-युति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज है जिसमें भाजपा को 132,शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली थी।इस प्रचंड बहुमत के साथ महा-युति ने महाराष्ट्र में सत्ता में वापसी की।