Raipur City News: रायपुर-दिल्ली के बीच इंडिगो की नई फ्लाईट 26 से, यहां देखें शेड्यूल

रायपुर/अंबिकापुर। Raipur Ambikapur Flight: छत्तीसगढ़ में 19 दिसंबर यानी आज से रायपुर और अंबिकापुर के बीच हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुछ ही देर में माना एयरपोर्ट से नई हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। साय सुबह 10.45 बजे से 11.10 बजे तक स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे।

Raipur Ambikapur Flight: दें कि सांसद चिंतामणि महाराज ने केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर इस हवाई सेवा को शुरू करने के बारे में चर्चा की थी। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। इस हवाई सेवा से दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र का विकास होगा। इसके साथ ही सरगुजा संभाग के लोगों का वर्षों का सपना साकार हो जाएगा।

Raipur Ambikapur Flight: देखें शेड्यूल

रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे 72 सीटर विमान अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेगा। फ्लाइट सुबह 10.15 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। पहले यात्री के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज होंगे।

See also  DGP-IG Conference : छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होगा डीजी-आईजीपी सम्मेलन, देशभर के कई शीर्ष अधिकारी रहेंगे मौजूद, PM भी होंगे शामिल

फ्लाईबिग ने उड़ान के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार सप्ताह में 3 दिन गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी। यह यात्रा अंबिकापुर, बिलासपुर व रायपुर तक तय होगी। रायपुर अंबिकापुर का शुरुआती किराया 999 रुपए रखा गया है। जिसमें बाद में बदलाव हो सकता है।