नई दिल्ली। Taliban: पाकिस्तान और तालिबान शासित अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में हुए हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार देर रात हुए इन हमलों में लमन सहित कई गांवों को निशाना बनाया गया।

Taliban स्थानीय सूत्रों का दावा है कि बमबारी के लिए पाकिस्तानी ने जेट का इस्तेमाल किया। मरने वालों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। खबरों के मुताबिक हमलों के बाद बचाव कार्य जारी है। इस बीच तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने पक्तिका पर हुए हवाई हमले के बाद जवाब देने की कसम खाई है।

Taliban तालिबान ने कहा है कि अपनी धरती और संप्रभुता को बचाने के लिए कुछ भी कर सकता है। समूह ने हमले की निंदा करते हुए बताया है कि पाकिस्तान ने इन हमलों में वजीरिस्तानी शरणार्थियों को निशाना बनाया। वज़ीरिस्तानी शरणार्थी वे लोग हैं जो पाकिस्तान के कबायली इलाकों में सेना के हमलों के बाद विस्थापित हुए थे।

See also  100 कैदियों को रिहा करेगी अफगान सरकार, तालिबान के साथ शांति समझौता करने के दिए संकेत

Taliban वहीं पाकिस्तानी सेना के करीबी सूत्रों ने बताया कि हमला सीमा के पास तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान और तालिबान हुकूमत के बीच संघर्ष शुरू होता नजर आ रहा है।