नई दिल्ली। Rahul Gandhi: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक बार फिर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कांग्रेस का साथ देने के लिए अपने भाई को भी फटकार लगाई है। इससे पहले शर्मिष्ठा मुखर्जी ने आरोप लगाए थे कि उनके पिता के निधन के बाद उनके सम्मान में कांग्रेस वर्किंग कमिटी यानी CWC की कोई बैठक नहीं बुलाई गई थी। अब उन्होंने राहुल गांधी और उनके समर्थकों को निशाने पर लिया। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि राहुल गांधी के “भक्त-चेलों” ने कथित तौर पर RSS के ऑफिस जाने पर प्रणब मुखर्जी को ‘संघी’ कहा था।

Rahul Gandhi: शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, “राहुल के भक्त-चेले जो मेरे पिता को उनके आरएसएस दौरे के लिए ‘संघी’ कहते हैं, मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि अपने नेता से सवाल करें कि उन्होंने संसद में नरेंद्र मोदी को गले क्यों लगाया, जिन्हें उनकी मां ने ‘मौत का सौदागर’ कहा था? उनके घटिया तर्क के हिसाब से तो राहुल भी मोदी के ही साथी हुए?” शर्मिष्ठा ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, “इन मूर्खों और चाटुकारों के झुंड के साथ कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की कोशिश के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं! जाइए अपनी नफरत की दुकान चलाए। मुझे परवाह नहीं!”

See also  राहुल गांधी ने संसद भवन के उद्धघाटन को बताया राज्याभिषेक, पहलवानों को लेकर किया ट्वीट

Rahul Gandhi: अभिजीत मुखर्जी ने किया था बचाव

प्रणब मुखर्जी की बेटी ने कांग्रेस का बचाव करने के लिए अपने भाई अभिजीत मुखर्जी पर भी निशाना साधा। इससे पहले अभिजीत ने कहा था कि मनमोहन सिंह के निधन पर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। अपनी बहन के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि 2020 में प्रणब मुखर्जी के निधन के दौरान कोविड-19 प्रतिबंध लागू थे। उन्होंने कहा, “कांग्रेस एक रैली निकालना चाहती थी, लेकिन वे कोविड-19 के कारण यह नहीं कर सके। लेकिन वे आए और मुलाकात की। यहां तक ​​​​कि पीएम मोदी, राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता भी आए।”