जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा गांव में 19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 29 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के समय युवती ने अपनी आत्महत्या का वीडियो इंस्टाग्राम पर लाइव किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखने वाले कई यूजर्स ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और युवती का मोबाइल जब्त कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतका अंकुर नाथ के माता-पिता रोजी मजदूरी करने हैदराबाद गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में रेलवे ब्रॉडगेज नेटवर्क के विद्युतीकरण का काम हुआ पूरा