रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने इस मामले में आज (शुक्रवार) अपना आदेश सुनाया।

दरअसल पुलिस ने बलौदाबाजार हिंसा के केस में विधायक देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया था और इस सिलसिले में चार बार उन्हें नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने बयान देने के लिए पुलिस के समक्ष पेश होने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में मिले 887 नए कोरोना संक्रमित, रायपुर और दुर्ग में नहीं थम रही रफ्तार, देखें जिलेवार पूरी डिटेल