रायपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने बिलासपुर नगर निगम में प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। नगर निगम के महापौर और पार्षदों का कार्यकाल 4 जनवरी को समाप्त होने के बाद शासन ने 10 नगरीय निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति की है, जिसमें बिलासपुर शामिल है।

प्रशासक के रूप में अवनीश शरण को मेयर इन कौंसिल (एमआईसी) और सामान्य सभा की सभी शक्तियां सौंपी गई हैं। वह नगर निगम के स्वतंत्र निर्णय ले सकते हैं और परिषद के कार्यकाल समाप्त होने तक निगम की सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस बार नगर निगम चुनाव समय पर न होने के कारण परिषद का कार्यकाल पूरा होने के बाद कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

नगरीय चुनावों के लिए आरक्षण प्रक्रिया अभी भी लंबित है। इसके पूरा होने के बाद ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। तब तक नगर निगम के प्रशासनिक कार्य प्रशासक की देखरेख में जारी रहेंगे। पदभार ग्रहण के दौरान नगर निगम आयुक्त अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

See also  Inspection Of Ethanol Plant - उद्योग मंत्री लखमा ने देखा प्लांट बोले, खुलेगा तो रोजगार मिलेगा