बिलासपुर। तखतपुर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एक छात्र द्वारा अपने सहपाठी पर एसिड डालने की घटना से हड़कंप मच गया। प्रैक्टिकल सत्र के दौरान, कक्षा 11वीं के एक छात्र ने अपने सहपाठी की पीठ पर एसिड डाल दिया, जिससे छात्र झुलस गया। उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

दोषी छात्र को किया गया निलंबित

पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि यह घटना 8 जनवरी को दोपहर लगभग 1 बजे हुई, जब प्रैक्टिकल चल रहा था। इस घटना के बाद, स्कूल प्रशासन ने दोनों छात्रों के अभिभावकों के साथ चर्चा की और दोषी छात्र को 20 जनवरी तक निलंबित कर दिया है। प्रधानाचार्य मौसमी रॉबिंसन ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तखतपुर के बीईओ, कामेश्वर बैरागी ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई है और वे स्कूल के प्राचार्य से इस संबंध में जानकारी ले रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर हुए 14